Indradhanush
- 52 Posts
- 173 Comments
सुहाना लगे
सावन का मौसम
छाई खुशियाँ
बरसी घटा
दिल को भाए आज
मेघों का राग
जाना बादल
बाबुल के यहाँ भी
बरस जाना
उनकी याद
हर पल है साथ
दिल के पास
देना सन्देश
बाबुल के देस का
लाना सन्देश
माँ के हाथ से
बना खाना स्वादिष्ट
ना भुला पाऊं
उनके साथ
बिताये बरसात
आये हैं याद
मेरे भाई से
कहना तू सन्देश
भेजूँगी राखी
-सुधा जयसवाल
Read Comments